शशिकांत सनसनी
छत्तीसगढ़ रायपुर पुलिस की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जबकि एक आरोपी उड़ीसा का अंतर्राज्यीय तस्कर है।पुलिस को 22 अप्रैल को सूचना मिली थी कि काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी स्थित एक मकान में कुछ लोग गांजा रखकर उसकी बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।रेड के दौरान मकान में 5 पुरुष और 1 महिला मौजूद मिले। तलाशी लेने पर कमरे में पलंग के नीचे रखी बोरी से 4.916 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही घटना से संबंधित 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 3,45,800 रुपये आंकी गई है।पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 94/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।इस मामले में पुलिस अब आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई (End-to-End Investigation) कर रही है।गिरफ्तार आरोपी:मोहम्मद आरिफ मुंगेली / वर्तमान निवास काठाडीहनसीब खान सन्नी छेदईया,प्रीतम विभार ,नरगिस फातिमा, रायपुर अरुण कुमार सुना बलांगीर, उड़ीसा

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



