प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत आयोजित ‘सूर्य सभा’ में सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान, कहा- सोलर अपनाएं, बिजली बिल शून्य करें और पर्यावरण बचाएं
राजनांदगांव | 20 जुलाई 2026
राजनांदगांव में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सूर्य सभा’ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर योजना के तहत 1100 से अधिक शून्य बिजली बिल वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भगवान सूर्य बिना किसी भेदभाव के सभी को ऊर्जा प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना भी इसी भावना के साथ प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल बिजली बिल शून्य हो सकता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने हितग्राहियों को सोलर पैनलों की नियमित सफाई करने की सलाह देते हुए कहा कि सप्ताह में एक बार पैनल साफ करने से बिजली उत्पादन बेहतर होता है और योजना का अधिकतम लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि कोयले पर निर्भरता कम होने से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन घटेगा और स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण होगा।
डॉ. रमन सिंह ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि वार्डों और पंचायतों में बड़ी संख्या में घरों पर सोलर संयंत्र स्थापित होते हैं तो स्थानीय विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। उन्होंने राजनांदगांव को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान शून्य बिजली बिल वाले हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों ने अन्य नागरिकों से भी अपने घरों में सोलर रूफटॉप लगवाकर योजना का लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में 1100 से अधिक हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



