रायपुर पुलिस ने फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर की कार्रवाई, अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल फोन जब्त
रायपुर_ राजधानी रायपुर में 50 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों मयूर राजेन्द्र देसले और अनुराग सोनी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी गांजा तस्करी नेटवर्क में सप्लायर और पैडलर के रूप में सक्रिय थे तथा कमीशन के आधार पर तस्करी का काम करते थे।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर की गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मयूर राजेन्द्र देसले ने गांजा की खेप ले जाने के लिए चार पहिया वाहन उपलब्ध कराया था, जबकि अनुराग सोनी उड़ीसा से गांजा लाकर ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था और इसके बदले कमीशन प्राप्त करता था।
गौरतलब है कि इस मामले में 14 फरवरी 2026 को केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे पुलिस ने छापेमारी कर 50 किलोग्राम गांजा और 2 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। उस दौरान ऋषिकेश सरोज और हिमांशु दामले को गिरफ्तार किया गया था। बाद में जांच के दौरान राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन और रंजित उर्फ मयूर डिगल को भी गिरफ्तार किया गया।
अब इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। पुलिस ने दोनों नए आरोपियों के कब्जे से एक-एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(सी) एवं 29 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



