मुख्यधारा में लौटी पूर्व महिला नक्सली को ₹50 हजार की प्रोत्साहन राशि, पुनर्वास योजना के तहत मिली सहायता, एस पी वाय पी सिंग ने दिया चेक

addtext 07 17 03.02.23

छत्तीसगढ़ _मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट चुकी महिला नक्सली टेटकी उर्फ उर्मिला गावड़े को शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह राशि शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह (IPS) ने सौंपी।
पुलिस के अनुसार टेटकी उर्फ उर्मिला गावड़े रावघाट एल.ओ.एस. की सदस्य रही है और उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था। उसने माओवादी संगठन की विचारधारा से मोहभंग, संगठन के भीतर उपेक्षा और आंतरिक मतभेदों के साथ-साथ ग्रामीणों एवं आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार से आहत होकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
पुलिस ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति, जनसंपर्क अभियान और “ऑपरेशन प्रयास” से प्रभावित होकर उसने हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर एसएसपी वाय.पी. सिंह ने कहा कि शासन की पुनर्वास नीति का उद्देश्य भटके हुए युवाओं और नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आत्मसमर्पित महिला नक्सली को पुनर्वास योजना के तहत नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top