अर्जुनी थाना क्षेत्र की घटना, महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई; BNS की धारा 74 के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ताबीज बनाने और पूजा-पाठ कराने के नाम पर एक महिला से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर अर्जुनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने के बहाने उसे एक कमरे में अकेले बुलाया। वहां उसने महिला के साथ अशोभनीय और अश्लील हरकत करते हुए उसकी अस्मिता भंग करने का प्रयास किया। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
शिकायत मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एएसपी शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि धमतरी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक या चमत्कार के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



