गरियाबंद के मैनपुर-देवभोग नेशनल हाईवे-130सी की घटना, बस चालक ने दर्ज कराई शिकायत; पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई की मांग तेज
छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले के मैनपुर-देवभोग नेशनल हाईवे-130सी पर एक वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) पर यात्री बस को बीच सड़क रोककर चालक से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। बस चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि लोगों ने वन अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे शारदा ट्रेवल्स की बस रायपुर से यात्रियों को लेकर देवभोग जा रही थी। मैनपुर-देवभोग मार्ग पर ध्रुवागुड़ी-कालिमाटी के पास इंदागांव वन परिक्षेत्र के रेंजर सुशील सागर ने कथित रूप से बस द्वारा साइड नहीं देने से नाराज होकर अपनी कार बस के सामने खड़ी कर दी।
आरोप है कि इसके बाद रेंजर ने बस चालक के साथ गाली-गलौज की और काफी देर तक बस को आगे नहीं बढ़ने दिया। बस में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सहित कई यात्री सवार थे, जिन्हें रात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
112 पर कॉल, पुलिस पहुंची मौके पर
बस चालक यशवंत बंजारे ने बताया कि हाईवे सिंगल लेन होने और लगातार बारिश से सड़क खराब होने के कारण सुरक्षित स्थान मिलने पर ही साइड देना संभव था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जोखिम नहीं उठाया जा सकता था।
चालक ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि समझाइश के बावजूद वन अधिकारी का रवैया नहीं बदला।
वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने वन मंत्री से शिकायत कर संबंधित वन अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का बयान
इंदागांव थाना प्रभारी डोमेंद सिन्हा ने बताया कि बस चालक की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट: इस मामले में वन अधिकारी पर लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता और प्रत्यक्षदर्शियों के दावों पर आधारित हैं। मामले की जांच जारी है और अंतिम तथ्य जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



