एसपी अंकिता शर्मा ने वितरित किए स्मार्ट मोबाइल, नए आपराधिक कानूनों के तहत तकनीक आधारित विवेचना को मिलेगा बढ़ावा
राजनांदगांव। नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीक आधारित विवेचना को मजबूती देने की दिशा में राजनांदगांव पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ने जिले के 150 विवेचकों को स्मार्ट मोबाइल वितरित किए। इन मोबाइलों के माध्यम से पुलिस अब घटनास्थल से डिजिटल साक्ष्य संकलन, फोटो-वीडियो दस्तावेजीकरण, ऑनलाइन रिपोर्टिंग और विभिन्न पुलिस एप्लिकेशन का उपयोग कर अधिक तेज, पारदर्शी और वैज्ञानिक जांच कर सकेगी।
पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद विवेचना प्रक्रिया में तकनीक की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। स्मार्ट मोबाइल के जरिए विवेचक डिजिटल साक्ष्यों का बेहतर संग्रहण, त्वरित सूचना आदान-प्रदान और ऑनलाइन प्रक्रियाओं को आसानी से पूरा कर सकेंगे, जिससे जांच की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार होगा।
उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि प्रदत्त स्मार्ट मोबाइल का उपयोग केवल शासकीय कार्यों के लिए करें तथा नए कानूनों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, वैज्ञानिक और निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करें। उन्होंने डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण और तकनीक के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, उप पुलिस अधीक्षक के.पी. मरकाम सहित जिले के सभी विवेचक मौजूद रहे। अधिकारियों और विवेचकों ने पुलिस मुख्यालय तथा एसपी अंकिता शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल विवेचना को अधिक सरल, तेज और प्रभावी बनाने के साथ-साथ शासकीय कार्यों के निष्पादन में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।
राजनांदगांव पुलिस का कहना है कि नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन, तकनीक आधारित जांच और आम नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार आधुनिक संसाधनों का उपयोग कर रहा है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



