गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के कूकदा पिकअप वियर में पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक और युवती की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर इलाके से युवक-युवतियों का एक समूह गरियाबंद जिले के कूकदा पिकअप वियर में पिकनिक मनाने पहुंचा था। सभी लोग घूमने-फिरने और नहाने का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान 22 वर्षीय सिंपी सक्सेना और 30 वर्षीय पीयूष मंडल गहरे पानी की ओर चले गए। पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों खुद को संभाल नहीं पाए और देखते ही देखते डूबने लगे।
मौके पर मौजूद दोस्तों ने दोनों को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हादसे की जानकारी तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पांडुका थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया।
मृतकों की पहचान सिंपी सक्सेना (22 वर्ष) और पीयूष मंडल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
मामले की पुष्टि करते हुए एसडीओपी Nisha Sinha ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पिकनिक स्पॉट और जलाशयों में नहाते समय सावधानी बरतें तथा गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



