दुर्ग | Sansani Times Web Portal
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर स्थित एक निजी मकान में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45 वर्ष), उनकी पत्नी चंचल साहू (40 वर्ष), बेटे यशांक साहू (लगभग 10-11 वर्ष) और बेटी दृष्णा साहू (13 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि दोनों बच्चे बेड पर मृत अवस्था में पाए गए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को पहले नींद का इंजेक्शन या दवा दी गई, जिसके बाद उनकी मौत हुई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि सुबह देर तक परिवार के सदस्य कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके बाद गोविंद साहू की मां ने कमरे में झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर चीख पड़ीं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
दुर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जिसमें पारिवारिक तनाव का उल्लेख बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।
घटना के बाद आर्य नगर क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि परिवार सामान्य दिखाई देता था और किसी को अंदाजा नहीं था कि घर के भीतर इतना बड़ा कदम उठाया जा सकता है।
फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस आत्महत्या, हत्या और पारिवारिक तनाव समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



