कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, शराब की लत से था परेशान, आरोपी बेटा गिरफ्तार

लकड़ी के पाटे से सिर पर किया वार, मौके पर हुई 55 वर्षीय सुशीला गांवड़े की मौत — आरोपी बेटा गिरफ्तार
बालोद – जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोपी ने लकड़ी के पाटे से मां के सिर पर जानलेवा वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान सुशीला गांवड़े (55 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद डौंडी पुलिस ने आरोपी बेटे लीकेश गांवड़े (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
शराब की लत से परेशान था बेटा
पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे लीकेश ने बताया कि उसकी मां सुशीला गांवड़े को शराब पीने की आदत थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती थी। आरोपी के मुताबिक, मां की शराब की लत से परेशान होकर उसने गुस्से में लकड़ी के पाटे से उसके सिर पर वार कर दिया।
सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण सुशीला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच जारी
डौंडी थाना पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मां-बेटे के बीच विवाद की परिस्थितियों और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों को भी पुलिस खंगाल रही है।
बालोद के घोठिया गांव में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शराब की लत और पारिवारिक तनाव ने आखिरकार एक परिवार को ऐसी त्रासदी के मुहाने पर ला खड़ा किया, जहां बेटे के हाथों ही मां की जान चली गई।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।


