राम मंदिर चोरी मामले पर राजनांदगांव में कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘चढ़ावा चोर गद्दी छोड़’ के नारों से भाजपा पर साधा निशाना

addtext 07 14 08.12.34

राम मंदिर चोरी मामले पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राजनांदगांव में निकाली पैदल रैली; दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
राजनांदगांव। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चोरी के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को राजनांदगांव में जिला एवं शहर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल रैली निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “चढ़ावा चोर गद्दी छोड़”, “राम के नाम पर भ्रष्टाचार बंद करो” और “भाजपा जवाब दो” जैसे नारे लगाए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर राम मंदिर में हुई कथित चोरी के मामले में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि देशभर के करोड़ों लोगों ने श्रद्धा के साथ राम मंदिर निर्माण और चढ़ावे में योगदान दिया है। ऐसे में मंदिर से जुड़ी किसी भी वित्तीय अनियमितता की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। वहीं पूर्व एआईसीसी सदस्य क्रांति बंजारे ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में पारदर्शिता नहीं बरत रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top