बैकुंठपुर में सैनिक स्कूल की स्थापना की मांग, भाजपा युवा नेता राहुल खटीक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

addtext 07 12 08.13.56


नई दिल्ली _कोरिया। भाजपा युवा नेता राहुल खटीक ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में सैनिक स्कूल की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उत्तर छत्तीसगढ़ के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भारतीय सशस्त्र बलों में करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण होगा।
राहुल खटीक ने रक्षा मंत्री को बताया कि बैकुंठपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ का क्षेत्र देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत है। यहां सैनिक स्कूल की स्थापना होने से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, सैन्य प्रशिक्षण का माहौल और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे न केवल कोरिया जिले बल्कि पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने वाला ऐतिहासिक निर्णय साबित हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने रक्षा मंत्री के समक्ष विस्तृत प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मांग को गंभीरता से सुनते हुए इस पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार करने का आश्वासन दिया।
राहुल खटीक ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर, कोरिया जिला और पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के विकास के लिए उनके प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

बैकुंठपुर में सैनिक स्कूल खोलने की मांग।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात।
उत्तर छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सैन्य करियर के नए अवसर खुलेंगे।
रक्षा मंत्री ने मांग पर सकारात्मक विचार का दिया आश्वासन।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top