राजनांदगांव पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 59 मामलों में जब्त 270 किलो गांजा और 1847 नशीली टैबलेट नष्ट

addtext 07 10 06.18.24

राजनांदगांव _जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत जब्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया। शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय समिति की निगरानी में 59 प्रकरणों में जब्त लगभग 270 किलोग्राम गांजा और 1847 नशीली टैबलेट नष्ट की गईं।
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय समिति की उपस्थिति में ग्राम सांकरा (पोस्ट सोमनी) स्थित निजी प्लांट में एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार की गई। नष्टीकरण से पहले छत्तीसगढ़ पर्यावरण विभाग, ग्राम पंचायत तथा संबंधित फर्म से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त कर सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।
कार्यवाही के दौरान समिति की अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे), सहायक आयुक्त आबकारी राजेश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, वैशाली जैन (भापुसे), थाना प्रभारी सोमनी दिलीप पटेल सहित विभिन्न थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नष्टीकरण की इस कार्रवाई में जिले के घुमका (4), कोतवाली (13), चिखली (5), लालबाग (6), डोंगरगांव (3), बसंतपुर (5), सुरगी (1), सोमनी (8), डोंगरगढ़ (13) और मोहारा (1) थाना क्षेत्रों के कुल 59 एनडीपीएस प्रकरण शामिल किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Advertisement
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top