राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य पीएचईडी कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष शिवेश धर दीवान के अस्वस्थ होने के कारण प्रदेश कार्यकारिणी ने आगामी बैठक तक प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश जोशी को एसोसिएशन का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक सूचना प्रदेश सचिव विनोद अग्रवाल द्वारा जारी की गई।
राकेश जोशी को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद राजनांदगांव के पीएचईडी ठेकेदारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पीएचईडी कार्यालय के समीप बड़ी संख्या में ठेकेदार एकत्र हुए और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान राकेश जोशी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित ठेकेदारों ने विश्वास जताया कि राकेश जोशी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रदेशभर के पीएचईडी ठेकेदारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन और विभाग के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा ठेकेदारों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और नए नेतृत्व में लंबित भुगतान, विभागीय प्रक्रियाओं के सरलीकरण और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर और मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

इस अवसर पर सुरेंद्र दास वैष्णव, अमीन हुड्डा, निलेश श्रीवास्तव, नितिन भाटी, त्रिगुण टाक, दीपक शर्मा, अतुल अग्रवाल, विनय बिंदल, निखिल दास, सारांश अजमानी, नितिन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पीएचईडी ठेकेदार मौजूद रहे।
नवनियुक्त कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक पीएचईडी ठेकेदार के हितों की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।
पीएचईडी ठेकेदारों ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में संगठन ठेकेदारों की समस्याओं के समाधान, लंबित भुगतानों की प्रक्रिया में तेजी लाने और विभागीय व्यवस्थाओं को सरल बनाने के लिए प्रभावी पहल करेगा।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



