शशिकांत देवांगन | राजनांदगांव | 27 जून 2026
केंद्र सरकार के आह्वान पर 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे देश में सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के सभाकक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल ने सप्ताहभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाना, अधिक से अधिक लोगों को सहकारी संस्थाओं से जोड़ना तथा किसानों और ग्रामीणों को सहकारिता आधारित योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि सहकारिता सप्ताह के दौरान जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) में ध्वजारोहण, सदस्यता अभियान, सहकारी समितियों के उपविधियों (बायलॉज) का वाचन, सदस्यों की आय बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम तथा किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने सहित कई जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सहकारी संस्थाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
सचिन बघेल ने कहा कि सहकारिता देश के ग्रामीण और कृषि विकास की मजबूत आधारशिला है। सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाकर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी किसानों, सहकारी समिति के सदस्यों और आम नागरिकों से सहकारिता सप्ताह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
प्रेसवार्ता में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष भरत वर्मा, रायपुर के उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप, दुर्ग के उपाध्यक्ष नरेश यदु तथा छत्तीसगढ़ शासन में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोहम्मद अकरम कुरैशी सहित बैंक के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



