बालोद से गगन साहू की रिपोर्ट
बालोद -छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के देवरी बंगला में शनिवार को युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया। आईसेक्ट कंप्यूटर एजुकेशन के 25वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित वृहद नि:शुल्क रोजगार मेले में 14 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बैंकिंग, आईटी, मेडिकल, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, सिक्योरिटी और फील्ड ऑपरेशन्स सहित विभिन्न क्षेत्रों के 797 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए गए।
सुबह से ही आईसेक्ट कंप्यूटर एजुकेशन परिसर में हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बेहतर रोजगार और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे युवाओं ने विभिन्न कंपनियों के सामने अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया।
10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक को मिला मौका
रोजगार मेले की खास बात यह रही कि इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार इंटरव्यू का अवसर दिया गया। कंपनियों ने मौके पर ही उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और चयन प्रक्रिया शुरू की।
ग्रामीण युवाओं को घर के पास मिला रोजगार का अवसर
आयोजकों ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के युवाओं को अपने क्षेत्र के आसपास ही रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि पलायन कम हो और स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिले।
विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों के आयोजन की आवश्यकता बताई।
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि यदि सही मंच और अवसर मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



