रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को नकली कृषि सामग्री की बिक्री और कथित अधिक मूल्य वसूली के विरोध में किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया। किसान नेता शिव शंकर गौर के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों किसानों ने मंत्रालय घेराव का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान मंत्रालय की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया, जिसके बाद कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की और तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और पुलिस वाहनों से उन्हें तूता क्षेत्र ले जाया गया। इस दौरान किसानों ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रदेश में नकली खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री की खुलेआम बिक्री हो रही है। साथ ही किसानों से कृषि सामग्री के नाम पर कथित रूप से अधिक कीमत वसूली जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ उनकी फसल और आर्थिक स्थिति दोनों प्रभावित हो रही हैं।
किसान नेताओं ने सरकार से मांग की कि नकली कृषि सामग्री की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज और अन्य कृषि सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की।
प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
मुख्य मांगें
- नकली खाद, बीज और कीटनाशकों की बिक्री पर तत्काल रोक।
- कृषि सामग्री की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच।
- दोषी विक्रेताओं और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई।
- किसानों से कथित अधिक मूल्य वसूली पर रोक।
- किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



