धमतरी | सूरज साहू | सन्सनी टाइम्स
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दोस्ती को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि दोस्तों ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में कुरूद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शराब पार्टी में शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, घटना 29 जून की रात कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम डाही की है। मृतक हुलास मंडावी अपने सात अन्य साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान सभी नशे की हालत में थे। बताया जा रहा है कि हुलास मंडावी ने शराब के नशे में अपने साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे विवाद बढ़ गया।
लाठी-डंडों से पीटा, फिर पत्थर से कुचल दिया सिर
विवाद बढ़ने पर गुस्साए दोस्तों ने हुलास मंडावी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद जब वह सड़क पर गिर पड़ा, तब आरोपियों ने उसके सिर पर बड़ा पत्थर पटक दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद मौके से फरार हुए आरोपी
हत्या करने के बाद सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए और शव सड़क पर ही पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
पुलिस ने किया मामले का खुलासा
जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन ध्रुव, मुकेश यादव, अमन नेताम, रविशंकर पटेल, चंद्रशेखर पटेल, सागर मरकाम तथा दो नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम डाही के रहने वाले हैं।


हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का लट्ठा और बड़ा पत्थर भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दोनों नाबालिगों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब के नशे में होने वाले विवाद अक्सर गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं। ऐसे मामलों से बचने के लिए संयम बरतना और विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देना आवश्यक है।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



