बालोद। बालोद जिले से होकर गुजरने वाली अंतागढ़-रायपुर पैसेंजर ट्रेन में बोगियों की कमी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि यात्रियों को जान जोखिम में डालकर दरवाजों पर लटककर यात्रा करनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने रेलवे की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में ट्रेन के कोचों के भीतर भारी भीड़ दिखाई दे रही है, जबकि कई यात्री दरवाजों पर लटककर सफर करते नजर आ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग की जा रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।
जानकारी के अनुसार ताड़ोकी तक रेल सेवा के विस्तार के बाद इस रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ी है। इसके बावजूद ट्रेन में बोगियों की संख्या पहले जैसी ही बनी हुई है। स्थिति यह है कि दल्लीराजहरा पहुंचने से पहले ही ट्रेन पूरी तरह भर जाती है और आगे के स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पाती।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार रेलवे प्रशासन, मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तथा जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। क्षेत्रीय सांसद, व्यापारी संगठन और सामाजिक संस्थाएं भी अतिरिक्त कोच लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन रेलवे की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।
यात्रियों का कहना है कि भीड़ के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दरवाजों पर लटककर सफर करना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। ऐसे में रेलवे प्रशासन की उदासीनता लोगों की चिंता बढ़ा रही है।
यात्रियों की प्रमुख मांगें
- अंतागढ़-रायपुर पैसेंजर ट्रेन में तत्काल अतिरिक्त बोगियां जोड़ी जाएं।
- बढ़ती यात्री संख्या के अनुसार रेल सेवा का विस्तार किया जाए।
- भीड़भाड़ वाले समय में विशेष कोच की व्यवस्था की जाए।
- यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।
स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।





🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



