Sansani Times | विशेष रिपोर्ट
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की लंबित मांगों और संगठनात्मक एकजुटता को लेकर आगामी 14 जून 2026 को राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह महासम्मेलन रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा, जिसमें प्रदेशभर से 18 हजार से अधिक एनएचएम कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कर्मचारी संघ ने इसे अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक सम्मेलन बताया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से उनके विधानसभा क्षेत्र चिरमिरी में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों, नियमितीकरण, वेतन विसंगति और सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द सकारात्मक पहल और समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान ही 14 जून 2026, रविवार को प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रण
संघ के अनुसार महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति प्रस्तावित है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. धीरेन्द्र तिवारी समेत कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और रायपुर महापौर को भी आमंत्रित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
कर्मचारियों में उत्साह, तैयारियां तेज
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, महासचिव कौशलेस तिवारी, हेमंत सिन्हा, पुरन दास और ब्रिज मोहन करोलिया ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारी सम्मेलन को सफल और भव्य बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
संघ पदाधिकारियों का कहना है कि यह महासम्मेलन केवल संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा, बल्कि एनएचएम कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों और समस्याओं को सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का बड़ा मंच भी बनेगा।
स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े हजारों कर्मचारियों की निगाहें सम्मेलन पर
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को लेकर लंबे समय से चर्चा जारी है। ऐसे में 14 जून का यह महासम्मेलन आने वाले समय में सरकार और कर्मचारियों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस आयोजन के बाद उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से ठोस निर्णय लिए जा सकते हैं।
Sansani Times इस महासम्मेलन से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आप तक लगातार पहुंचाता रहेगा।

🖋️ शशिकांत “सनसनी” देवांगन (शशि कुमार देवांगन)
👨👦 पिता: स्वर्गीय गिरधारी प्रसाद देवांगन
📍 पता: राजीव नगर, वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव, Chhattisgarh – 491441
📞 मोबाइल: 9406138940
📰 वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय शशिकांत “सनसनी” देवांगन ने अपनी पहचान निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता से बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समय दर्शन दैनिक अख़बार से राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ के रूप में की। वर्ष 2012 में राजनांदगांव पत्रिका दैनिक से जुड़ने के बाद उन्हें “शशिकांत सनसनी” नाम से विशेष पहचान मिली।
🎙️ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में Swaraj Express, Lalluram.com, Anadi News, Sudarshan News, वंदे भारत न्यूज़ तथा AB News में स्पेशल रिपोर्टर और स्टेट हेड, Chhattisgarh के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
📺 वर्तमान में वे “सनसनी टाइम्स” YouTube चैनल एवं 🌐 SansaniTimes.in पोर्टल के संपादक के रूप में सक्रिय हैं।
✨ पहचान — बेबाक, तेज़ और सच को जनता तक पहुँचाने वाली पत्रकारिता।



